पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, 10-15 युवकों ने घर में की तोड़फोड़, 4 लोग घायल

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, 10-15 युवकों ने घर में की तोड़फोड़, 4 लोग घायल

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सिंगापुर इलाके में लगभग 11 बजे दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए और आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय घनश्याम प्रजापति अपने घर पर था, तभी 10 से 15 युवकों ने लाठी-डंडे लेकर अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर जब घनश्याम के माता-पिता और बहन बीच-बचाव के लिए आए, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।

घायलों में घनश्याम के पिता रघुवीर प्रजापति को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य परिजन हल्की चोटों से घायल हुए हैं। हमलावरों ने घर के खिड़की-दरवाजे तोड़ दिए और आंगन में खड़ी बाइक को भी नुकसान पहुँचाया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि वे ईंट बनाने का काम करते हैं और यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। घटना के तुरंत बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Share This Article