बीमार महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक युवक ने घर पर बीमार पड़ी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पिछले एक साल से पीलिया की बीमारी से ग्रसित थी और उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार दोपहर वह कमरे में खाट पर लेटी थी। उसके पति काम पर गए हुए थे और दो छोटे बच्चे घर पर खेल रहे थे।

घटना के समय आरोपी युवक कमरे में घुसा और बच्चों को बाहर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। जब बच्चे लौटे, तो पीड़िता ने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी रामपुर बस्ती निवासी 25 वर्षीय अर्जुन नेताम है, जो पीड़िता के पति के साथ घर आता था और घटना से कुछ घंटे पहले भी घर में मौजूद था।

कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article