जंगल में दो दोस्तों की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे पर लटकती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाकछार के जंगल में गुरुवार सुबह दो दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27 वर्ष) और अमित माथुर (28 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा थे और बालको पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे।

जानकारी के अनुसार दोनों एक दिन पहले घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन अगले दिन सुबह जंगल में उनका शव देखा गया। पुलिस मामले की जांच सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से कर रही है।

घटना से पहले दोनों युवकों ने कुछ दिनों तक काम पर नहीं जाना शुरू कर दिया था। बुधवार दोपहर प्रमोद अमित के घर गया और दोनों घूमने निकल गए। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन और रिश्तेदार उनकी तलाश में लगे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार सुबह जंगल की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।
बालको थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Share This Article