कोरबा में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक आयोजन, तुलसी नगर में होगा विशाल भंडारा

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक आयोजन, तुलसी नगर में होगा विशाल भंडारा

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  धर्म और आस्था की नगरी कोरबा में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में तुलसी नगर स्थित हनुमान मंदिर में एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। आयोजकों का मानना है कि इस पावन आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों भक्त शामिल होंगे।

हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है, जो देर शाम तक अथवा प्रभु की इच्छा अनुसार निरंतर चलता रहेगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भूमिका देखने को मिल रही है। विशेष रूप से बाला सोनी, निक्की सिंह ठाकुर और सुदेश चंद्रा के नेतृत्व में युवा टीम व्यवस्थाओं में जुटी हुई है।

हनुमान जन्मोत्सव के इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Share This Article