कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: हनुमान जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एक बड़ा हादसा हो गया। करतब दिखाने के दौरान आग लगने से एक महिला समेत तीन कलाकार गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर भिलाई रेफर कर दिया गया।
कह
यह घटना रजगामार चौकी क्षेत्र के मेन क्लब एरिया में हुई, जहां हनुमान सेवा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था। दिन में पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया, जबकि शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें दुर्ग से आए कलाकार देवी-देवताओं का रूप धारण कर करतब दिखा रहे थे।
शोभायात्रा के दौरान कलाकार आग से जुड़े करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान काली माता का रूप धारण किए एक महिला कलाकार के मुंह से निकल रही आग बेकाबू हो गई और वह आग की चपेट में आ गई। महिला खुद को बचाने के लिए भागने लगी, उसे बचाने आए दो अन्य कलाकार भी आग की चपेट में आ गए और तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।
तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को भिलाई रेफर किया गया है। हालत गंभीर डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।