शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों मामलों में पीड़िताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने जानकारी दी कि दोनों मामलों में आरोपियों ने युवतियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

पहला मामला बालको क्षेत्र का है, जहां एक युवती और आरोपी शैलेश गढ़वाल (24 वर्ष) एक ही कार्यालय में कार्यरत थे। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि शैलेश ने शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बाद में जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी मुकर गया। शिकायत पर पुलिस ने उसे उसके गृह नगर जयपुर से गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला भी बालको क्षेत्र से जुड़ा है। इसमें आरोपी प्रशांत साहू (24 वर्ष) की पहचान सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक निवासी के रूप में हुई है। प्रशांत की दोस्ती युवती से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article