कुसमुंडा और दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डीजल परिवहन करते 8 वाहन पकड़े गए, 5800 लीटर डीजल जब्त

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुंडा और दीपका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध डीजल परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना सुरक्षा ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) ले जा रहे 8 वाहनों को पकड़कर कुल 5800 लीटर डीजल जब्त किया है।


यह कार्रवाई 9 अप्रैल 2026 को की गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दोनों थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर गवाहों की मौजूदगी में वाहनों को पकड़ा और वैधानिक कार्रवाई की।

कुसमुण्डा थाना क्षेत्र में 4 मामले में 5150 लीटर डीजल जब्त किया गया है।

•आरोपी तिरेंद्र ठाकरे (36 वर्ष), निवासी बेल्टिकरी, दीपका – 3605 लीटर डीजल
•आरोपी नवलेश सिंह (23 वर्ष), निवासी रंजना, दीपका – 545 लीटर डीजल
•आरोपी केशव कश्यप (23 वर्ष), निवासी बुंदेली, बालको – 500 लीटर डीजल
•आरोपी अमन कुमार (22 वर्ष), निवासी जोरहाडबरी, हरदीबाजार – 500 लीटर डीजल

दीपका थाना क्षेत्र में 4 मामले में 650 लीटर डीजल जब्त किया गया है।

•आरोपी झूलेलाल दुलार साय यादव (30 वर्ष), निवासी सूची हरदी, बलौदा (जांजगीर-चांपा) – बोलेरो पिकअप CG 10 BJ 1665, 200 लीटर डीजल
•आरोपी सुनील कुमार यादव (23 वर्ष), निवासी रेकी, हरदी बाजार – बोलेरो पिकअप CG 12 AS 2365, 200 लीटर डीजल
•आरोपी दिलहरण मरावी (38 वर्ष), निवासी चौड़हा, हरदी बाजार – बोलेरो पिकअप CG 11 AZ 6201, 250 लीटर डीजल
•आरोपी सुनील कुमार सिंह (32 वर्ष), निवासी ज्योति नगर, दीपका – टाटा वाहन CG 12 AP 1020, 300 लीटर डीजल


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article