कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में “सजग कोरबा- सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 300 मीटर तांबे (कॉपर) का केबल वायर, जिसकी कीमत करीब 7500 बताई जा रही है, बरामद किया है।
प्रार्थी कमलकांत ठाकुर ने 22 अप्रैल 2026 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन तड़के करीब 4 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से 300 मीटर पावर केबल चोरी कर लिया। इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 145/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक- के निर्देशन में दर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक के निर्देशन में दर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
आरोपी सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर (43 वर्ष), विशाल राव उर्फ लाली (22 वर्ष), जान सिंह प्रधान (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दो अन्य आरोपी किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू और एक अन्य युवक अब भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
आरोपियों के कब्जे से लगभग 300 मीटर तांबा (कॉपर) केबल वायर, अनुमानित कीमत 75,000 रुपए है जिसे बरामद कर लिया गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है, जो चोरी से संबंधित प्रावधान है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, उप निरीक्षक अजय सोनवानी, सउनि संतोष तांडी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
