कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी का बड़ा एक्शन: दर्री-हरदीबाजार समेत कई थाना प्रभारियों का तबादला, प्रमोद डडसेना लाइन अटैच

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read



कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

तबादला आदेश के अनुसार निरीक्षक तेज यादव को दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। औद्योगिक गतिविधियों और संवेदनशीलता के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस क्षेत्र में उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। विभाग को उनसे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता से बेहतर समन्वय की भी अपेक्षा है।

वहीं निरीक्षक आशीष सिंह को दर्री थाना से स्थानांतरित कर हरदीबाजार भेजा गया है। हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध कारोबार, जुआ-सट्टा और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की चुनौती उनके सामने रहेगी।

इधर, निरीक्षक प्रमोद डडसेना को लाइन अटैच किए जाने का आदेश भी जारी किया गया है। इस निर्णय के बाद पुलिस महकमे में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

Share This Article