कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा प्रेस क्लब के कार्यकारिणी चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। सबसे पहले घोषित परिणामों में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए हुए मुकाबले में नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा और आकाश शर्मा ने जीत हासिल कर अपनी दावेदारी मजबूत साबित की है। चुनाव में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से तीन प्रत्याशियों ने कार्यकारिणी में जगह बनाई।
मतगणना में नवाब हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 वोट हासिल किए और सभी उम्मीदवारों में सबसे आगे रहे। वहीं राजेश कुमार मिश्रा को 71 वोट मिले, जबकि आकाश शर्मा ने 49 वोट प्राप्त कर तीसरा विजयी स्थान हासिल किया। आकाश शर्मा और विक्की निर्मलकर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन आकाश ने दो वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की।
चुनाव परिणामों ने यह साफ कर दिया कि प्रेस क्लब के सदस्यों ने अनुभवी और सक्रिय चेहरों पर भरोसा जताया है। मतगणना केंद्र में परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और जीत का स्वागत किया।
कार्यकारिणी सदस्य पद के परिणाम
नवाब हुसैन 99
राजेश कुमार मिश्रा 71
आकाश शर्मा 49
विक्की निर्मलकर 47
लक्ष्मण महंत 36
उमेश यादव 32
दीपक साहू 25
संतोष दीवान 13
निरस्त मत 4
प्रेस क्लब चुनाव के अन्य पदों के परिणामों को लेकर भी पत्रकारों और सदस्यों में उत्सुकता बनी हुई है। आने वाले परिणामों के साथ नई कार्यकारिणी की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
