कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 संपन्न: कमलेश यादव संरक्षक, नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी (2026-28) के गठन के लिए आयोजित चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों और पत्रकार साथियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयाँ देने का सिलसिला देर तक चलता रहा।

चुनाव में पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में श्री कमलेश यादव 107 मत प्राप्त कर संरक्षक पद पर निर्वाचित हुए। वहीं श्री नौशाद खान ने 103 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में श्री राजकुमार शाह 59 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। सचिव पद पर श्री दिनेश राज ने 100 मतों के साथ शानदार जीत हासिल की। उप सचिव पद पर श्री हरीश तिवारी 72 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर श्री दुर्गेश श्रीवास्तव ने 71 मत हासिल कर जीत दर्ज की। इसके अलावा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब की गरिमा को बनाए रखते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article