कोरबा/जवाली: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सहसंयोजक एवं जवाली मंडल प्रभारी चुलेश्वर राठौर को जांजगीर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा पदाधिकारियों एवं राठौर समाज में उत्साह और हर्ष का वातावरण है।
चुलेश्वर राठौर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी दक्षता, समर्पण एवं किसानों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

जांजगीर जिला संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा किसान मोर्चा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि राठौर के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं व्यापक जनसंपर्क का लाभ संगठन को मिलेगा तथा जिले में किसान मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि चुलेश्वर राठौर अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं तथा वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्रों में उनकी सक्रियता और कार्यशैली ने उन्हें एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित किया है।
भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जांजगीर जिले में किसान मोर्चा का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
