दीपका में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन, 14 से 20 सितंबर तक होगी कथा

Anil Jatwar
2 Min Read

_दीपका, कोरबा।_
नगर में आध्यात्मिक भक्ति की गंगा बहने वाली है। दीपका के प्रगति नगर स्थित स्नेह मिलन भवन में 14 से 20 सितंबर 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

पं. प्रभाकर पाण्डेय करेंगे कथा वाचन
सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रभाकर पाण्डेय (रीवा वाले) अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 3 बजे से नियत किया गया है।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति के महत्व, धर्म और जीवन जीने की सच्ची कला पर प्रकाश डाला जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा को सुनने से जीवन के पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

आयोजकों ने की अपील
इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्री नंद किशोर अग्रवाल एवं डेंटोलिया बिंदल परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजक परिवार ने दीपका सहित पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

कार्यक्रम का विवरण:
–  कार्यक्रम: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
–  स्थान: स्नेह मिलन भवन, प्रगति नगर, दीपका
तिथि: 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक
समय: प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से

Share This Article