मुड़ापार में रावण दहन के दौरान खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक की मौत; इलाके में सनसनी, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार में रावण दहन के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार मुड़ापार क्षेत्र में रावण दहन के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद घायल युवक को मानिकपुर पुलिस जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने रातभर चलाया सर्च अभियान

घटना की गंभीरता को देखते हुए मानिकपुर पुलिस ने रातभर सर्च अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Share This Article