कोरबा में तेज रफ्तार ब्रेजा का कहर: महिला-बच्चे समेत कई लोग घायल, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के उरगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। मड़वारानी पुल के समीप एक बेकाबू ब्रेजा कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में करीब 7 से 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार ब्रेजा कार क्रमांक CG11BR 2946 का चालक कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान मड़वारानी पुल के पास कार ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे में आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। हालांकि, घायलों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

हादसे के बाद कार छोड़कर भागा चालक

हादसे के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय स्तर पर घायलों की मदद और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

 

 

 

Share This Article