2 बाइक में हुई जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौके पर हुई मौत
जशपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जशपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गाया, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। गंझियाडीह ग्राम में रात 9 बजे दो बाइक की टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर 2 लोग सवार थे. इनमें सिर्फ एक ही युवक बच पाया, जिसका इलाज रायगढ़ में जारी है।
मृतकों की पहचान खगेश्वर धोबी कोल्हेंनझरिया, चंदन नायक गंझियाडीह, उमा शंकर चौहान और कोल्हेंन झरिया निवासी के रूप में हुई है। चारों के शवों को फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी कक्ष में रखा गया है। इस घटना के बाद आक्रोश भीड़ ने बाइक में आग लगा दी। इस घटना के सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी गई।

