रब ने बना दी जोड़ी, तीन फीट के दूल्हे को मिल गई ढाई फिट की दुल्हन, सामूहिक विवाह में दोनों ने रचाई शादी

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कहते हैं कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं. कुछ ऐसा ही नजारा कोरबा जिले में देखने को मिला, जहां महज 3 फुट के दूल्हे को ढाई फिट की दुल्हनियां मिली है। इस जोड़ी की चर्चा पूरे इलाके में रोमांच का विषय बनी हुई है. दरअसल, इनमें पहले तो फेसबुक में दोस्ती हुई फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई, इसके साथ ही उनका परिवार भी राजी हो गया है और फिर सामूहिक विवाह में वे दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

बता दें कि जनजातीय समाज से आने वाले विजय मरावी पाली ब्लॉक के ढर्राभाठा गांव के निवासी हैं. वे टेलरिंग से जुड़े हैं. उनका शारीरिक विकास कई कारणों से नही हो पाया और ऊंचाई 3 फीट से ज्यादा बढ़ नहीं सकी. 3 फुट विजय के लिए पिछले काफी समय से कोई रिश्ता नहीं मिल रहा था।

संयोग से नजदीकी गांव में रहने वाली दुर्गा विजय के समाज से ही थी और उसकी ऊंचाई भी बहुत ज्यादा नहीं थी. सोशल मीडिया से दोनों जुड़े और बातचीत शुरू हुई. हाल में ही इन दोनों की मुलाकात आमने-सामने हुई, इसके बाद विवाह की बातचीत हुई और रिश्ता पक्का हो गया. कोरबा के सर्वमंगला मंदिर परिसर में नमः सामूहिक विवाह के आयोजन की जानकारी मिलने पर दोनों परिणय सूत्र में बंध गए।

Share This Article