5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 2 की हुई मौत, मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक निर्माधाधीन 5 मंजिला इमारत गिर गई है। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना साउथ कोलकाता के मेटियाब्रुज की है। अब तक 13 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अभी कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ने की आशंका जताई गई है। हादसे वाली जगह पर राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने दौरा किया। इसके साथ ही बनर्जी ने अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की।
पुलिस के मुताबिक घटना के समय बिल्डिंग खाली थी। इसके बगल में झुग्गी बस्तियां हैं। जिन पर बिल्डिंग गिर गई। वहां लोग सो रहे थे। लोगों की तलाश करने के लिए मलबे को गैस कटर से काटकर हटाया जा रहा है।