देर रात दो दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, देखें वीडियो….

2 Min Read

देर रात दो दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

बलौदाबाजार/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंडी रोड स्थित दो दुकानों में देर रात आग लग गई, देखते ही देखते लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर और वेल्डिंग दुकान में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ। धमाके के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।

यह घटना रात लगभग 2.30 बजे के आसपास बताई जा रही है।दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटनास्थल पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की करीब नौ टैंकरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दुकानदार विनोद पारवानी को बड़ा झटका लगा है दुकान में रखे लगभग 30 से 40 लाख रूपये का पेंट, वार्निस, प्लास्टिक तिरपाल, जाली सहित पेंट बनाने की मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो हो चुकी है और एक बड़ी क्षति दुकानदार को हुई है. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर व वेल्डिंग दुकान में भी आग की लपट पहुंची. जिससे वहां रखा घरेलू गैस सिलेंडर फट गया और एक बड़ा धमाका हुआ। वहीं दुकान में रखे लगभग पांच लाख का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फायर स्टेशन इंचार्ज जितेन्द्र कुर्रे ने बताया कि रात लगभग 2.30 बजे घटना की सूचना मिली. जिसके बाद यहां पर फायर टीम के साथ श्री सीमेंट की दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया है और लगभग नौ टेंकर पानी से आग पर काबू पाया गया।

Share This Article