अनियंत्रित होकर घर के सामने पलटा कोयला लोड वाहन, मचा हड़कंप

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा में मुड़ापार बायपास मुख्य मार्ग पर ट्रेलर शनिवार की सुबह 5 बजे के आसपास लगभग अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क हादसे से ट्रेलर में लोड कोयला एक घर के पास बिखर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।  हादसा कैसे हुआ इस बात का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बायपास मार्ग की है। यहां सुबह 5 बजे के आसपास हुए हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वार्ड पार्षद पहुचे, उन्होंने बताया की पहले इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन बंद था लेकिन कुछ दिनों से एक बार फिर इस मार्ग पर भारी वाहनें दौड़ने लगी है जिसका परिणाम हादसे के रुप में सामने आया है।

आपको बता दे कि इस मार्ग पर इस तरह की घटना पहले भी घट चुकी है। इस मुख्य मार्ग पर बने मोड़ पर दुर्घटना को रोकने का इंतजाम के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। अन्यथा आए दिन हो रही दुर्घटना से किसी दिन बड़े हादसे के कारण जान माल की हानि हो सकती है।

Share This Article