देवर ने भाभी पर किया हमला, गुस्साए भाई ने पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

3 Min Read

देवर ने भाभी पर किया हमला, गुस्साए भाई ने पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

बलौदाबाजार/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले में एक युवक ने अपने छोटे भाई को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। सिर, हाथ और पैर पर बेरहमी से पत्थर पटकने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 

आरोपी


जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सरायपाली थाना इलाके के ग्राम रसौटा की है। नंदकुमार कोसले उम्र (26 वर्ष) अपनी भाभी से विवाद और मारपीट कर रहा था। पत्नी से विवाद की बात सुनकर उसके बड़े भाई दिलीप कोसले को भी गुस्सा आ गया। उसने तैश में आकर नंदकुमार को ढूंढ़ा और गुस्से में बड़ा सा पत्थर उस पर पटक दिया। आरोपी दिलीप कुमार कोसले ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई नंद कुमार कोसले रायपुर में रहता था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। वह हमेशा शराब, सिगरेट और सुलेशन सूंघकर नशे में डूबा रहता था। घर में भी लड़ाई-झगड़ा करता था, लेकिन हम लोग इसे नजर अंदाज कर देते थे।









शनिवार को नंद कुमार किसी बात को लेकर अपनी भाभी से विवाद करने लगा। वह हाथपाई पर उतर आया। उसकी भाभी विरोध कर रही थी, उसे ऐसा नहीं करने को कह रही थी। नंदकुमार अपनी भाभी को पीटने लगा। पिटाई से उसका सिर फूट गया। बताया जा रहा है कि भाभी लहूलुहान हालत में घर में बैठी थी। वारदात के बाद देवर नंदकुमार सड़क की तरफ चला गया। इसी बीच घायल महिला का पति यानी नंदकुमार का भाई दिलीप घर आया। दिलीप की पत्नी ने उसे आपबीती बताई। गुस्से में दिलीप नंदकुमार की तलाश में घर से निकला। चौक के पास उसे वह मिल भी गया। उसने सड़क किनारे पड़ा पत्थर उठाया और छोटे भाई नंदकुमार के सिर पर दे मारा। इससे छोटा भाई जमीन पर गिर गया। इसके बाद दिलीप ने सिर, हाथ-पैर और शरीर के बाकी हिस्सों को भी बेरहमी से कुचल डाला। इससे नंद कुमार कोसले की मौके पर ही मौत हो गई। 



पलारी पुलिस ने बताया कि छोटे भाई की हत्या करने के बाद आरोपी घर के पास चबूतरे पर बैठा था। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि मुझे अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। उसने मेरी पत्नी पर हमला किया था। इस वजह से मैंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article