डॉक्टर्स की हड़ताल के बीच कोरबा मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की हुई मौत, परिजनों ने कहा…. 

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

डॉक्टर्स की हड़ताल के बीच कोरबा मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की हुई मौत, परिजनों ने कहा…. 

 कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला मरीज की इलाज के अभाव में मौत हो गई। डॉक्टर्स यहां हड़ताल करते रहे। परिजनों के मुताबिक भर्ती करने के बाद भी इलाज शुरू नहीं किया गया था। जबकि इमरजेंसी और कैजुअल्टी सेवाएं जारी रखने की बात कही गई थी। हड़ताल की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।

आपको बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक दिन OPD बंद रखने का फैसला लिया था। लिहाजा शनिवार को प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी OPD सेवाएं ठप रहीं। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं पर रोक नहीं रही। हड़ताल शनिवार सुबह 6 बजे से जारी है जो कि लेकर रविवार सुबह 6 बजे तक रहेगी।

Share This Article