जिलाधीश के बंगले में फन फैलाए बैठा था नाग, दहशत में रहे लोग, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा के जिलाधीश के बंगले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां काम कर रहे व्यक्ति ने एक जहरीला नाग को फन फैलाए देखा। देखने के बाद वह काफी घबरा गया और वहां उपस्थित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अधिकारी ने आरसीआरएस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को फोन पर जानकारी दी। अविनाश यादव ने देरी न करते हुए तत्काल कलेक्टर बंगले पहुंचकर देखा कि वहां एक नाग फन फ़ैलाये बैठा हुआ था। अविनाश यादव ने वहां काम कर रहे लोगों को शांत किया और उसके बाद नाग का सफल रेस्क्यू किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में रिलीज कर दिया ।

 

कोरबा में आए दिन इस तरीके की घटना आम हो गई है लोगों को बारिश के मौसम में हमेशा सावधान रहने की जरूरत है जिससे कि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। आस-पास कोई भी जीव जंतु दिखे तो आप वन विभाग और आर सी आर एस संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर — 9827917848

Share This Article