करतला क्षेत्र में लूट व चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  करतला क्षेत्र में लूट एवं चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सकदूकला निवासी प्रार्थीया सुचित्रा चौहान, थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि, दोहपर 03 बजे अपने गांव से पैदल नोनबिर्रा च्वाईस सेंटर केवाईसी कराने जाते समय रास्ते में दो अज्ञात मोटर सायकल चालक प्रार्थीया के हाथ में रखे वीवो मोबाईल को लूटकर करतला तरफ भागने की रिपोर्ट दर्ज कराया। वहीं कुदमुरा निवासी प्रार्थी मनमोहन राठिया की मोटर सायकल को दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू की गई।

कार्यवाही के दौरान ग्राम कुदमुरा बेरियर पर नाकाबंदी दौरान दो मोटर सायकल चालक पुलिस को देखकर भागने लगे, पीछा कर आरोपी तिलकेजा निवासी शांतनू शर्मा पिता राकेश शर्मा उम्र 18 वर्ष को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ पर बताया कि दोनों घटना को अलग अलग समय पर अपने साथी दिनेश कंवर के साथ करना बताया। आरोपी दिनेश कंवर मोटर सायकल को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 12 ए क्यू 6549 होण्डा साईन एवं प्रार्थीया से लूट की गई मोबाईल एवं चोरी की गई हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल सीजी 12 ए एस 2036 को जप्त कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया, वही एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

Share This Article