खुशियां बदली मातम में, सांप के काटने से युवक की हुई मौत

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। रक्षाबंधन की सुबह हुई इस घटना से परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

चौकी प्रभारी डी.के. कुजूर ने बताया कि पाली पुलिस थाना के ग्राम बक्साही में निवासरत राम प्रसाद आरमो की मौत हो गई। घर में सोने के दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। एंटी स्नेक वेनम के अलावा अन्य उपचार दिए जाने पर भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article