कारोबारी के बेटे की हत्या के मामले में आरोपी का बड़ा बयान आया सामने, कहा- मृतक ने ही दी थी हत्या की सुपारी  

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

कारोबारी के बेटे की हत्या के मामले में आरोपी का बड़ा बयान आया सामने, कहा- मृतक ने ही दी थी हत्या की सुपारी  

अंबिकापुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में हुए एक स्टील कारोबारी के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके घर के पुराने नौकर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस को तीन पिस्टल, नगदी सहित मृतक के सोने का चैन बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना तो कबूला है. लेकिन, उसका कहना है कि मृतक ने ही उसे गोली मारने के लिए कहा था. इसके बदले में उसे 50 हजार नगद और सोने का चैन भी उसने दिया था. बहरहाल, पुलिस इस मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी हुई है।

21 अगस्त को अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डिगामा के जंगल में शहर के एक स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था. जिसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी, जिसका नाम संजीव मंडल उर्फ भानू बंगाली है, को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में संजीव मंडल ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने ही डिगमा के जंगल में व्यवसायी के पुत्र अक्षत अग्रवाल को तीन गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. उक्त घटना को उसने रात को अंजाम दिया था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक में खुद ही उसे ऐसा करने को कहा था।

 

पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद की ये चीजें

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल आरोपी के घर की तलाशी ली तो वहां से 50 हजार नगद और मृतक के सोने का चैन भी बरामद हुआ. इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस तीन नग आटोमेटिक पिस्टल और उसके कारतूस बरामद किया. इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपी के कथन की पुलिस हर स्थिति से जांच करने में जुटी है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम अक्षत अग्रवाल उसे फोन कर मिलने आया और उसने खुद ही गाड़ी चलाते हुए डिगामा के जंगल ले गया. इसके बाद उसने उसे 50 हजार नगद और खुद का पहना हुआ सोने का चैन दिया और बोला कि वह उसे गोली मार दे, जिसे उसने इंकार किया तो उसने कहा मैंने तुझे अपना सुपारी खुद दिया है, इसलिए तुम मुझे गोली मार दो। इसके बाद आरोपी संजीव मंडल ने उसके सीने के नीचे तीन गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसने उसे गाड़ी में ही लॉक करके अपने घर चला आया था। फिल्हाल मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस हर तरह से जांच में जुटी हुई है।

Share This Article