सुराकछार खदान में हुए लूटपाट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: बांकीमोंगरा पुलिस ने सुराकछार मेन माइस एसईसीएल रोड कंटाघर नंबर 3 में हुई लूट के मामले में फरार आरोपी प्रकाश बंजारे उर्फ राहुल बंजारे उर्फ कर्रा पिता स्व. श्याम रतन बंजारे उम्र (23 वर्ष) को प्रेमनगर गायत्री मंदिर पुलिया के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि सुराकछार मेन माइस एसईसीएल रोड कंटाघर नंबर 3 के सुरक्षा गार्ड ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर कंटाघर में चोरी करवाया था। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड समेत चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कंटाघर में हुई चोरी किए गए सामग्री को बरामद किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी:-
01. प्रकाश बंजारे उर्फ राहुल बंजारे उर्फ कर्रा पिता स्व श्याम रतन बंजारे उम्र 23 वर्ष, साo – प्रेमनगर गायत्री मंदिर पुलिया के पास, थाना – कुसमुंडा जिला- कोरबा (छ0ग0)।
पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे आरोपी-
1. पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार पिता स्व. शोभाराम उम्र 30 साल साकिन अमरूवा थाना सारागांव जिला जांजगीर हा.मु. एसबीएस कालोनी क्वा.नं. एलसीएच 8 चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग.
2. अश्वनी कैवर्त पिता सुरेश कुमार कैवर्त उम्र 31 वर्ष साकिन 01 नंबर दफाई सुराकछार थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.
3. मुकेश साहु पिता स्व. दुखीराम साहु उम्र 40 साल साकिन पंखादफाई थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.
4. राकेश साहु पिता मनीराम साहु उम्र 29 साल साकिन कपाटमुड़ा जोन कार्यालय के पास थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग.
5. देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टू पिता जोगिन्दर चौधरी उम्र 26 साल साकिन घुड़देवा पानी टंकी के पीछे थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.
प्रकरण के अन्य आरोपी अभी फरार है जिनकी पतासाजी जारी है।
