शराब बनाने वाले भट्टी पर पुलिस की दबिश, 577 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों एवं सामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी रजगामार क्षेत्र में पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापेमार कार्यवाही में ग्राम बुंदेली में 58 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर 4 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना हरदीबाजार पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम नेवसा में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।

इसी कड़ी में थाना दीपका पुलिस पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापेमार कार्यवाही में ग्राम सिरकी में 4 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया। थाना उरगा पुलिस पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध 3 स्थान पर छापे मार कार्यवाही में ग्राम चीतापाली में 500 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना बाँकीमोगरा द्वारा बलगी के डगनिया खार क्षेत्र और थाना कटघोरा के ग्राम लोतलोता और ग्राम छुरीखुर्द में जन चौपाल लगा कर सजग कोरबा के तहत नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया।
        

Share This Article