कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज़: कोरबा जिले के लेमरू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लामपहाड़ में एक गाय को काटकर लगभग 40 से 50 लोगों में मांस बांटे जाने की खबर से सनसनी फैल गई है। मामले में गंभीरता से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। यह भी बात सामने आई है कि बालको इलाके में मांस की सप्लाई होती है। गौमांस वितरण के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि रविवार को लेमरू थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया था। जहां पुलिस के मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
