सिम्स के हॉस्टल में MBBS डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

2 Min Read

सिम्स के हॉस्टल में MBBS डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  बिलासपुर जिले में सिम्स मेडिकल कॉलेज की इंटर्न डॉक्टर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला डॉक्टर ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, भानू प्रिया सिंह साल 2018 बैच के MBBS की छात्रा थी. साल 2023 में वो पासआउट हुई थी, जिसके बाद अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रही थी। बीते शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर भानू प्रिया यहां सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल आई थी। उनकी सहेली कहीं बाहर गई थी इस दौरान उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अपनी सहेली के रूम में फांसी लगाकर जान दे दी।


हॉस्टल के दूसरे रूम में रह रही मेडिकल छात्राओं को जब पता चला कि डॉक्टर भानू प्रिया फंदे पर लटक रही है, तब उन्होंने आनन-फानन में उसे फंदे से उतार लिया और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया. लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी सिम्स के डीन सहित अन्य स्टाफ को दी गई। डीन डॉ. मूर्ति ने घटना की जानकारी उसके परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Share This Article