अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत

2 Min Read

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत

जांजगीर-चांपाः   जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नवागढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह नहर में गिर गया और डूबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम पनगांव निवासी रमेश रत्नाकर अपनी बाइक से मौसी के घर, नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम सेमरा जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह सेमरा के कारीमाटी स्थित नहर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रमेश बाइक से उछलकर सीधे नहर में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने नवागढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article