माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनके संघर्षों को किया गया याद, बसपा जिला प्रभारी देवाश्री पंकज ने अपने भाषण से श्रोताओं को किया आकर्षित

Anil Jatwar
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती दीपका के प्रगति नगर स्थित अंबेडकर पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने माता सावित्रीबाई फुले के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। दीपका के प्रगति नगर स्थित अंबेडकर पार्क में माता सावित्री बाईं फुले जागृति सेवा समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान माता सावित्रीबाई फुले, महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्रों व डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

संविधान उद्देशिका का सपथ लेते हुए समिति के सदस्य

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहुजन समाज पार्टी की जिला प्रभारी श्रीमती देवाश्री पंकज ने अपने भाषण से श्रोताओं को आकर्षित किया, उन्होंने ऐसे उत्कृष्ट तर्क प्रस्तुत किए, जिससे श्रोताओं में उपस्थित हर कोई उसकी क्रांति में शामिल होना चाहा, उन्होंने उपस्थित जनों को हाथ उठाकर संविधान का उद्देशिका का संकल्प दिलाया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि हम शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए कार्य करेंगे और महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाएँगे। इस दौरान वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। आयोजन में त्रिवेणी भास्कर सहित सरिता डहरिया, ललिता जाटवर, सरोज जाटवर, अनिता कुरें, सुषमा राय, सरोज आदिले, पार्वती देवी, भगवती दिनकर, हरा टंडन, जानकी कुरें अंजू जांगड़े रश्मि कुरें तथा माता सावित्रीबाई फुले जागृति सेवा समिति दीपका-गेवरा के सभी सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक डी एल टंडन, बी एल खूंटे, सहदेव जाटवर, राघवेंद्र मनोहर, संजय जांगड़े, उमा गोपाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

भाषण व्याप्त करते हुए बसपा जिला प्रभारी देवाश्री पंकज
Share This Article