कोरबा में 1930 पर शिकायत करते ही एक्शन: युवक से ऑनलाइन ठगी के 6 लाख रुपये साइबर पुलिस ने तुरंत कराए होल्ड

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 6 लाख रुपये सुरक्षित होल्ड करा दिए हैं। अब यह राशि पीड़ित के खाते में वापस दिलाने की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के अनुसार, राहुल रात्रे नामक व्यक्ति से साइबर ठगों ने धोखे से 6 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही कोरबा साइबर पुलिस ने संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगों के खाते में मौजूद राशि को डेबिट फ्रीज (होल्ड) करा दिया, जिससे रकम सुरक्षित बच गई। पुलिस अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित को उसकी राशि वापस दिलाने की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में साइबर पुलिस लगातार “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर अपराधों पर कार्रवाई और लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।

पुलिस की अपील:
यदि आप ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हैं तो बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें, NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Share This Article