जिला बदर सूची में शामिल लोगों पर पुलिस की पैनी नजर; देर रात कोरबा पुलिस की गुंडे और निगरानी बदमाशों के घर दबिश, दी सख्त चेतावनी

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने देर रात अभियान चलाकर गुंडे, निगरानी बदमाश और असामाजिक तत्वों की जांच की। यह कार्रवाई “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत की गई।

पुलिस टीमों ने ऐसे लोगों के घर पहुंचकर चेकिंग की, जिनके खिलाफ वर्ष 2024, 2025 और 2026 में जिला बदर की कार्रवाई के लिए जिला दंडाधिकारी को प्रतिवेदन भेजे गए हैं। इस दौरान उनके वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई और सत्यापन किया गया।

पुलिस ने गुंडे और निगरानी बदमाशों को अपराधों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए गए या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस ने बताया कि जिले में असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आम लोगों की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article