सट्टा गिरोह पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 9 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर नकेल कसने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान थाना करतला में मुखबीर की सूचना पर ग्राम चांपा करतला जंगल में आम जगह पर कुछ जुआड़ियान जुआ खेल रहे हैं कि उक्त सूचना पर थाना करतला की एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताएं अनुसार जगह पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें कुल 06 जुआड़ियान फड़ में जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गये उक्त जुआड़ियान में भागीरथी साहू, बिहारी लाल राठिया, विजय कुमार, भूषण राठिया चंद्रिका प्रसाद दुबे, तीजराम राठिया शामिल थे। जिनके फड़ एवं पास से कुल जुमला रकम 34340/- रू, 05 नग मोबाइल फोन एवं 04 नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूध्द धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही किया गया है।

नाम जुआड़ियान-
01. भागीरथी साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी हाटी थाना छाल जिला रायगढ़।
2. बिहारी लाल राठिया पिता सुखलाल राठिया निवासी ग्राम चचिया थाना करतला कोरबा।
3. विजय कुमार पिता धनाराम पटेल निवासी ग्राम चचिया थाना करतला कोरबा।
4. भूषण राठिया पिता रूपचंद राठिया निवासी ग्राम चचिया थाना करतला कोरबा।
5. चंद्रिका प्रसाद दुबे पिता स्व. रामस्वरूप दुबे निवासी ग्राम चचिया थाना करतला कोरबा।
6. तीजराम राठिया पिता सुखलाल राठिया निवासी ग्राम चचिया थाना करतला कोरबा।
वहीं चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल कोरबा प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में मुखबिर के सूचना के आधार पर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले तीन सटोरियों को पकड़ने में सफलता मिली है।
दिनांक 06/03/2023 को मुखबिर सूचना के आधार पर दादरखुर्द शराब दुकान के पास एम पी नगर निवासी उपरोक्त तीनो आरोपीयों द्वारा ऑनलाइन सट्टापट्टी खेलते हुए पाए जाने पर उनसे नगदी रकम 560 रु एवं दो नग एंड्रॉइड मोबाइल एक ओप्पो कंपनी का एक वीवो कंपनी का, को जप्त कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा तीनो आरोपियों के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड हेतु भेज दिया गया है।

नाम आरोपी –
01. कन्हैया लाल बंजारे पिता सहस राम बंजारे उम्र 26 वर्ष साकिन एम पी नगर अटल आवास जिला कोरबा (छ ग)।
02. संतोष चौहान पिता फूलसाय चौहान उम्र 34 वर्ष साकिन एम पी नगर अटल आवास जिला कोरबा (छ ग)।
03. ओम प्रकाश बरेठ पिता स्व महेत्तर प्रसाद बरेठ उम्र 32 वर्ष साकिन एम पी नगर अटल आवास जिला कोरबा (छ ग)।
