मुड़ापार-कोरबी सड़क गड्ढों में हुई तब्दील, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत, जिम्मेदार अधिकारी मौन

2 Min Read


कोरबा/हरदीबाजार: अभी हाल ही एक-दो दिन में हुए बारिश से मुड़ापार-कोरबी की खस्ताहाल सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क में गड्ढा ही गड्ढा नजर आ रहा है, जिससे इस मार्ग से होकर गुजरने वाले बाईक वाहन, चार पहिया वाहन और यात्री बसें हिचकोले खाती हुई चलती है, इस बदहाल सड़क पर लोगों का चलना दुश्वार हो रहा है। आए दिन बाइक सवार सड़क के गड्डों में फंसकर गिर जाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

दर्जनों गांवों के लोग इस सड़क पर दिन रात सफर करते हैं। लेकिन इसकी बदहाली लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी थी और चलने लायक बिलकुल भी नहीं रह गई है। सड़क में गड्डों की संख्या इतनी है कि उसके बीच से निकलने में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार समस्या से अंजान बने हुए हैं।

यह सड़क मुड़ापार धतुरा, कोरडी, ढोलपुर, किशोरा होकर बलौदा-पंतोरा को जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व सड़क को बिना खोदाई किए ऊपर ही डामरीकरण कर दिया गया था जिससे सड़क में पकड़ नहीं रही, नतीजा सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ कर गड्डे में तब्दील हो गई । इस दिशा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए और इस सड़क मार्ग को बारीश से पहले जल्द से जल्द बनाना चाहिए जिससे बारिश में अवागमन अवरुद्ध न हो ।

Share This Article