रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड होने से बड़ा हादसा, मालगाड़ी का इंजन हुआ डीरेल, रद्द हुई कई ट्रेनें…..
जगदलपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: एक बार फिर केके रेल लाइन पर लैंडस्लाइड हुआ है। जिसकी वजह से बड़ा पत्थर मालगाड़ी के इंजन पर गिरा गया. जिसकी वजह से मालगाड़ी का इंजन डीरेल हो गया है. यह हादसा बोडवारा और शिवलिंगपुरम के बीच सुबह करीब 6 बजे हुआ है. उस घटना की वजह से केके रेललाइन पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) के आने के बाद ही ट्रैक क्लीयर हो पाएगा. वहीं इस लोने से गुजरने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेक को बहाल करने टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है।
