नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, 11 महीने पहले हुई थी शादी

2 Min Read

नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, 11 महीने पहले हुई थी शादी

दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज:  दुर्ग जिले के जवाहर नगर निवासी एक नवविवाहिता ने शादी के 11 महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर ओडिशा से दुर्ग पहुंचे उसके मायके वालों ने न सिर्फ ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया, बल्कि उन्होंने हत्या तक की आशंका जता दी। घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। 

पुलिस ने बताया कि नुआपाड़ा ओडिशा निवासी आरके सिंह की बेटी अर्पिता (33 वर्ष) की शादी 11 महीने पहले जवाहर नगर दुर्ग निवासी सौरभ राजपूत से हुई थी। गुरुवार की रात को उसकी लाश उसके कमरे में फंदे पर झूलती मिली। ससुराल वाले उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतका के मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी। मृतका के मायके वाले भी दुर्ग पहुंचे हुए हैं। उनके पहुंचते ही मृतका का पति और उसके ससुराल वाले फरार हो गए हैं। वही मृतका के पिता आरके सिंह ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। उससे मारपीट की जाती थी। साथ ही उसने इस मामले में हत्या की आशंका भी जताई है।  मृतका का पति सौरभ राजपूत एरिगेशन विभाग में इंजीनियर है। वहीं मृतका भी इंजीनियर थी। नवविवाहिता का मामला होने के कारण इसकी न्यायिक जांच की जा रही है।

Share This Article