तेज रफ़्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खरौद का है। मृतक कन्हैया यादव उम्र (30 वर्ष) पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसो का रहने वाला था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बाइक से वह खरौद से शिवरीनारायण जा रहा था। इसी दौरान ईंट से भरे तेज रफ़्तार माजदा वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी, वाहन का पहिया उससे शरीर के ऊपर से निकल गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। पिछले 3 घंटे तक मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस बल उन्हें समझाइश देने की कोशिश कर रही है।
