शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

1 Min Read

शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अजय यादव से जान पहचान होने से आरोपी एवं पीड़िता एक दुसरे से मोबाईल से बातचीत करने लगा। इसी दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करूंगा कहने लगा और अपने झांसे में लेकर जबरन दैहिक शोषण किया। पीड़िता शादी करने के लिये कहा तो आरोपी द्वारा मना किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 609/2024 धारा 376 (2) (एन) भा.द.वि. 06 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभिरता से लेते हुए आरोपी को थाना जांजगीर पुलिस द्वारा पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करने एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 19 जुलाई को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Share This Article