अवैध नशीली दवाइयों के साथ पकड़ाया आरोपी

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा पुलिस द्वारा नशा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति पैदल चलकर जेन्जरा बायपास से चकचकवा पहाड़ कटघोरा की ओर जा रहा है। जिसके पास मादक पादर्थ नशीली दवा है जिसे बिक्री करने जाने वाला है। सूचना पर कटघोरा पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दिया।

जिस पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी द्वारा टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए अनुसार कटघोरा पुलिस ने चकचकवा पहाड़ बायपास मार्ग पर रेड कार्यवाही करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जोकि वह व्यक्ति नीले स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग में कुछ सामान रखे हुए आते दिखा। पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाशी ली बैग में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ 4320 नशीली दवा को बरामद किया गया। जिसकी कुल कीमत 46 हज़ार के आसपास होना पाया गया। आरोपी गोपाल यादव उर्फ मलिंगा पर धारा 21 बी, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 
बरामद नशीली दवाइयां-

Pyeevon spas plus कैप्सूल 13 पैकेट, प्रत्येक पैकेट में 8-8 कैप्सूल, 30 स्ट्रिप कुल 3120 कैप्सूल, बैच नंबर OYEC-105, कुल कीमत 30,888 रुपये।

Nitrosum 10 टैबलेट 12 पैकेट में 10-10 टैबलेट वाली 10 स्ट्रिप कुल 1200 टैबलेट, बैच नम्बर DFF1799A, कीमत – 8520 रुपये।

Share This Article