कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इनमें से बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा ग्राम नरईबोध के पास हुआ है। यहां दो बाइक में आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े हुए युवक को नजदीकी भिलाईबाजार के पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
