बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी खेल: बोलेरो से कुचलकर दोस्त को मार डाला, वारदात के बाद आरोपी फरार, देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मीरा रिजॉर्ट के बाहर शनिवार देर रात 36 वर्षीय उज्जवल कुमार सिंह की बोलेरो कैंपर से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जहां दीपका क्षेत्र के कुछ युवक अपने मित्र का जन्मदिन मनाने शुक्रवार की रात 11 बजे मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान उज्जवल कुमार सिंह और तुषार ढांडा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय मौजूद साथियों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया।

बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट से बाहर निकलने के बाद विवाद फिर बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में तुषार ढांडा ने अपनी बोलेरो कैंपर तेज रफ्तार में उज्जवल की ओर दौड़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

साथियों ने घायल उज्जवल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article