स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल उतरदा में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया ध्वजारोहण
कोरबा/हरदीबाजार: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल उतरदा में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया ध्वजारोहण। वहीं राष्ट्रीयगान किया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समोस सागर, सरपंच ओंकार सिंह नेटी, उपसरपंच इंद्रसेन यादव, लखन कौशिक, हरी राठौर, नंद लाल पटेल, सोनी मरावी, अशोक कौशिक, मुकेश राठौर, मन्नू राठौर, राम लाल कौशिक, कौशल पटेल, विनोद डहरिया, निखिल राठौर सहित शिक्षक, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
