मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले 6 महिलाएं और 1 पुरुष

2 Min Read

मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले 6 महिलाएं और 1 पुरुष

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: रायपुर में देह व्यापार मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने छापा मार कर सेक्स रैकेट से जुडी 6 महिला समेत 1 पुरुष को पकड़ा है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनितैक व्यापार मामले के तहत कार्रवाई की है, वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 187/2024 धारा 3.4.5.7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई कर रिमांड न्यायालय रवाना किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा थाना इलाके के बोरियाखुर्द में पुलिस को एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की एक सूचना मिली थी, जिसके बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की गई।पुलिस ने इस कार्रवाई में 6 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से मकान में सैक्स रैकेट चल रहा था, जिसका रायपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इससे पहले ही पुलिस तेलीबांधा स्थित एक होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

Share This Article