उरगा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, नगदी रकम सहित 8 जुआरी गिरफ्तार

2 Min Read


         

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गिधौरी पहरीपारा जंगल में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिधौरी पहरीपारा जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर गिधौरी पहरीपारा जंगल में पहाड़ी के ऊपर जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई, पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 8 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 62500.00 एवं 8 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 150000.00 (एक लाख पचास हज़ार रू) को बरामद  कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस  टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है। 
      

गिरफ्तार आरोपी –

1 अशोक दास पिता बहुरन उम्र 42 वर्ष निवासी जुनवानी
2 सोनू साहू पिता फलेंद्र कुमार साहू उम्र 33 निवासी मुड़ापारा
3 भोलू साहू पिता राम पांडे उम्र 32 वर्ष निवासी काशी नगर बुधवारी
4 गंगाधर चावले पिता स्वर्ग संतराम उम्र 27 वर्ष निवासी छाल
5 मनोज कुमार साहू पिता बूटारी लाल साहू उम्र 39 वर्ष निवासी नक्तिखार
6 मोह असलम पिता मोह इदू उम्र 29 वर्ष निवासी मुडापार
7 गफ्फार खान पिता सैयद अब्दुल्लाह उम्र 54 वर्ष निवासी इंदिरा नगर कोरबा
8 मोती लाल खांडे पिता विशाल खांडे  उम्र 42 वर्ष निवासी बंदर कोना

Share This Article