कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में अवैध सट्टा-जुआ के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,350 रुपये नगद के साथ सट्टा-पट्टी लिखने में इस्तेमाल होने वाली डायरी, रजिस्टर, कॉपियां, पेन और मोबाइल में मौजूद सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2026 को पुलिस पेट्रोलिंग और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाते हुए कुल 7 लोगों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में चिंटू केवट (21 वर्ष), सुजल चौहान (20 वर्ष), मेवालाल चौहान (38 वर्ष), भानु यादव (21 वर्ष), घासीदास (56 वर्ष), पप्पू सिंह (55 वर्ष) और भंवर सिंह केवट (58 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
पुराना बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की दबिश, सट्टा खिलाते 7 आरोपी गिरफ्तार
