ओवरब्रिज बना आफत: दीपका में मकान को 5 लाख का नुकसान, क्षतिपूर्ति मांगने पर पूर्व पार्षद को मिली जान से मारने की धमकी!

Anil Jatwar
2 Min Read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बालाजी इंजीनियर्स पर लापरवाही का आरोप, तहसीलदार को सौंपा आवेदन, जांच की मांग

दीपका, कोरबा।
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: दीपका में बन रहा ओवरब्रिज अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, आफत बनता जा रहा है। निर्माण कार्य की लापरवाही से एक मकान को करीब 5 लाख रुपए का भारी नुकसान पहुंचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कोई आम आदमी नहीं, बल्कि नगर पालिका परिषद दीपका के नेता प्रतिपक्ष और वार्ड-09 के पूर्व पार्षद गया प्रसाद चंद्रा हैं।

क्या है पूरा मामला?
गया प्रसाद चंद्रा के मकान के पीछे बालाजी इंजीनियर्स लिमिटेड कंपनी द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण के दौरान कंपनी ने सुरक्षा के सभी नियमों को ताक पर रख दिया। पिलर और खुदाई के काम से चंद्रा के मकान की बोरवेल, सेप्टिक टैंक, टाइल्स, नाली और स्टोर में रखे घरेलू सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब परिवार को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुआवजा मांगा तो मिली धमकी!
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब पीड़ित ने नुकसान की भरपाई की मांग की। चंद्रा का आरोप है कि जब उन्होंने कंपनी के साइट इंचार्ज एमपी सिंह से संपर्क किया, तो उन्हें मुआवजा देने के बजाय श्रमिकों के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई।

प्रशासन से न्याय की गुहार
पूर्व पार्षद ने इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार दीपका को लिखित आवेदन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि –
1. नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराया जाए
2. पूरी क्षतिपूर्ति (5 लाख रुपए) दिलाई जाए
3. धमकी देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

उन्होंने इस आवेदन की प्रतिलिपि कोरबा सांसद और कटघोरा एसडीएम को भी भेजी है।

अब सवाल ये है कि क्या विकास के नाम पर आम आदमी का घर उजाड़ा जाएगा? प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, इस पर पूरे दीपका की नजर टिकी है।

Share This Article