कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। मुखबीर से सूचना के अधार पर तिलकेजा में महुआ शराब बिक्री करने वाले धर्मेंद्र जायसवाल के क़ब्ज़े से 6 लीटर देशी महुआ शराब को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ़्तार
