गेवरा में हिंद मजदूर सभा की बैठक, JBCCl-12 गठन को लेकर कोल प्रबंधन को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Anil Jatwar
1 Min Read

गेवरा/दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: हिंद मजदूर सभा  गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में आज दिनांक09/08/2026 को हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष श्री रेशम लाल यादव जी की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में 12 वां  वेतन समझौता वार्ता शुरू करने के लिए जेबीसीसीआई 12 गठन हेतु कोल इंडिया प्रबंधन को गेवरा क्षेत्र महाप्रबंधक के द्वारा ज्ञापन सौपने की तैयारी के लिए रखा गया था ।

कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की भारी संख्या में उपस्थिति रही ।  सभी पदाधिकारीयो और सदस्यों से अनुरोध किया गया कि कल भारी संख्या में उपस्थित होकर रैली के साथ महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा क्षेत्र  के द्वारा कोल इंडिया प्रबंधन को   जेबीसीसीआई 12 तत्काल गठन करने के लिए ज्ञापन सौंपना है।

कोल इंडिया के कर्मचारीयों के वेतन समझौता वार्ता अविलंब शुरू करने के लिए जेबीसीसीआई12 गठन करने हेतु संयुक्त ट्रेड यूनियनों/ फेडरेशनो के आह्वान पर कल दिनांक 10 अगस्त 2026 को 12:00 बजे एचएमएस कार्यालय में उपस्थित होकर रैली के साथ महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा क्षेत्र पहुंचकर धरना ,विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र ज्ञापन कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) द्वारा सौपी जाएगी।

Share This Article